रोनहाट उप तहसील के नौजवान ने लिखी प्रेरणादायक दास्तां: क्रिकेट खिलाड़ी ने हादसे में गंवाया एक हाथ, फिर भी गेंद को करता है बाउंड्री पार

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

23 साल का युवक, अचानक ही 10 महीने पहले एक हादसे में हाथ एक गवां बैठता है। वो भी तब, जब उसने क्रिकेट में उच्च स्तर पर खेलने के सपना संजोए हुए था। ऐसा, होगा तो निश्चित तौर पर युवावस्था में नौजवान अवसाद का शिकार भी हो सकता है।

इसके विपरीत हिमाचल प्रदेश की रोनहाट उप तहसील की पनोग पंचायत के सिधोटी गांव के 23 वर्षीय शुभम शर्मा ने अवसाद को खुद पर हावी नहीं होने दिया, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं में एक बेहतरीन खिलाड़ी के तौर पर पहचान बनाई है।

बल्लेबाजी करने के दौरान चौके-छक्के तो लगाता ही है, साथ ही एक बेहतरीन गेंदबाज भी है। यकीन नहीं करेंगे, गांव की पिच पर जब शॉट लगाकर शुभम रन के लिए दौड़ता है तो हर कोई टकटकी नजरों से देखता है। बेशक ही शुभम बड़े टूर्नामेंट न खेले, लेकिन बड़ी बात ये है कि हादसे का सामना करने के बाद डिप्रेशन में नहीं आया।

बता दें कि गिरिपार क्षेत्र में जनवरी व फरवरी के दौरान क्रिकेट के सीजन की खुमारी सिर चढ़कर बोलती है। 23 वर्षीय शुभम ने हाल ही में तीन क्रिकेट प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया।

शुभम के बड़े भाई रवि शर्मा ने बताया कि तकरीबन 10 महीने पहले शुभम को हादसे में एक हाथ गंवाना पड़ा था। क्रिकेट का बेहतरीन खिलाड़ी रहा। अच्छी बात ये है कि शुभम ने अपने जुनून को नहीं छोड़ा। वो आज भी ग्रामीण क्षेत्रों की क्रिकेट प्रतियोगिताओं में खेलता है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगता के बावजूद भी शुभम घर के कार्यों में खासा हाथ बंटाता है, साथ ही पढ़ाई भी कर रहा है।

बहरहाल, शुभम शर्मा से उन युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए, जो मामूली सी असफलता या फिर दिव्यांगता पर भी डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...