रोजगार का अवसर: निजी कंपनी में 397 पदों को भरने के लिए 10 जून को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

--Advertisement--

अधिक जानकारी के लिए फेसबुक पेज DEE Chamba व दूरभाष नंबर 01899-222209 पर करें संपर्क

हिमखबर डेस्क

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार कार्यालय चंबा (बालू) में 10 जून कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

कैंपस इंटरव्यू में 3 निजी कंपनी में 397 पदों को हिमाचल व हिमाचल के निकटवर्ती राज्य में भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक को साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

पंजीकरण करने के लिए उन्हें विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉग इन करना होगा। प्रत्येक आवेदक को अपनी अलग लॉग-इन आईडी बनाने के उपरान्त ऑनलाईन पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा।

आवेदकों को शैक्षणिक योगिता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, व बायोडाटा लेकर 10 जून को रोजगार कार्यालय बालू में 11:00 am उपस्थित होना होगा।

अधिक जानकारी के लिए फेसबुक पेज DEE Chamba व दूरभाष नंबर 01899-222209 से संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...