रैत के अभिनव पठानिया बने थल सेना में लेफ्टिनेंट

--Advertisement--

Image

रैत, नितिश पठानियां

उपमंडल शाहपुर के रैत क्षेत्र के अभिनव पठानिया ने थल सेना में लेफ्टिनेंट बनकर प्रदेश व स्वजनों का नाम रोशन किया है। चैन्नई में हुई पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट का पद हासिल करने के बाद घर पहुंचे तो स्वजनों ने मुंह मीठा करवाकर खुशी मनाई। अभिनव पठानिया के पिता राजेश्वर सिंह पठानिया डाक विभाग से पोस्ट मास्टर पद पर सेवानिवृत हुए हैं, जबकि मां सुषमा रानी गृहणी हैं।

अभिनव की प्रारंभिक शिक्षा माउंट कार्मल स्कूल गगल से हुई। यहां दसवीं की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा से जमा दो की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला में स्नातक की डिग्री हासिल की। यहां पढ़ाई के साथ साथ धर्मशाला कॉलेज के एनसीसी प्रभारी डा. रणजीत ठाकुर के नेतृत्व में एनसीसी केडेट रहे। एनसीसी केडेट रहते हुए हुए उन्होंने आरटीसी भी लगाई है।

इसके अलावा 2018 में वियतनाम में हुए यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में अभिनव भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए गए थे। वियतनाम में उन्होंने हिमाचल व भारत के सांस्कृतिक विचारों को प्रस्तुत किया था। यहीं नहीं वह एनसीसी केडेट रहते हुए वह पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा व चंडीगढ़ एनसीसी विंग में बेस्ट केडेट भी चुने गए थे।

स्नातक की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने सेना का कमीशन पास किया है। अपनी मेहनत की दम पर उन्होंने 3 गोरखा रजिमेंट में लेफ्टिनेंट पद हासिल किया है। धर्मशाला कॉलेज प्राचार्य राजेश कुमार व एनसीसी प्रभारी डा. रणजीत ठाकुर ने अभिनव का बधाई देते हुए कहा कि पूरे कॉलेज समेत प्रदेश के लिए यह बड़े गर्व की बात है कि धर्मशाला कॉलेज में पढ़कर अभिनव ने लेफ्टिनेंट पद हासिल किया है। प्राचार्य ने कहा कि धर्मशाला कॉलेज के पढ़ाई के साथ साथ देश के भावी सैनिक भी एनसीसी से तैयार किए जाते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...