रेन शेल्टर के अंदर अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला महिला का शव, हत्या की आशंका, फोरेंसिक टीम रवाना

--Advertisement--

डीएसपी पधर संजीव सूद ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला जोगिंद्रनगर की बताई जा रही है। पुलिस की जांच जारी है।

मंडी – अजय सूर्या

मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में 50 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध हालत में मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंडी पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर शहर से करीब एक किलोमीटर दूर मंडी पठानकोट हाईवे पर अपरोच रोड के समीप रेन शेल्टर में बरामद इस शव की जानकारी स्थानीय पुलिस को सोमवार सुबह करीब सात बजे मिली।

थाना प्रभारी निर्मल सिंह की अगुवाई में पुलिस की टीमें घटनास्थल में छानबीन के लिए पंहुच चुकी हैं। हत्या की आशंका को लेकर मंडी से फोरेंसिक टीम भी जोगिंद्रनगर के लिए रवाना हो चुकी है।

डीएसपी पधर के बोल 

डीएसपी पधर संजीव सूद ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला जोगिंद्रनगर की बताई जा रही है। पुलिस की जांच जारी है। जल्द मौत के कारणों का पता लगा लिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक मंडी के बोल

पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या सांबशिवन ने भी महिला की मौत के मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...