रेणु बजवारिया बोली, शाहपुर के धारकंडी क्षेत्र की सड़कों की हालत खस्ता

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

एक तरफ प्रदेश सरकार अपना साढ़े चार साल पूरा होने पर अपनी उपलब्धियों का ढिंढोरापीट रही है। वहीं दूसरी तरफ अगर प्रदेश की सड़कों पर नजर डाली जाए तो यह खस्ताहालत सड़कें सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की पोल खोल रही हैं। यह बात प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव रेणु बजवारिया ने शाहपुर में प्रेस वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि वही शाहपुर के धारकंडी क्षेत्र व आसपास की सड़कों की हालत की जमीनी हकीकत देखकर नहीं लगता कि यहां किसी भी प्रकार का कोई विकास कार्य हुआ हो। क्षेत्र की सड़कों की हालत पर नजर डाली जाए तो यहां सड़क कम गड्ढे ज्यादा दिखाई दें रहे हैं। उन्होंने कहा कि दारिनी से सल्ली, कुठारना, नोहली, करेरी, खड़ी बही, घेरा सड़क से मिलती है।

इतनी खराब हालत में है कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल है, सड़क जगह-जगह से टूटी फूटी है । उन्होंने कहा कि वहीं दूसरी ओर प्रदेश व देश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई चरम पर है । इस कमर तोड महंगाई ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है।

गैस सिलेंडर, खाद्य पदार्थ खाने के तेल की कीमतें इतनी बढ़ गयी है कि कि लोगों को घर चलाना मुश्किल हो गया है व् लोगों का बज़ट बिगड़ गया | उन्होंने कहा कि क्या डबल इंजन सरकार भाजपा के यही अच्छे दिन है। जो जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखा कर सत्ता हासिल की थी लेकिन अब जनता इस झूठी भाजपा सरकार का असली चेहरा समझ चुकी है।

रेणु बजवारिया ने कहा कि साथ ही जहां एक ओर प्रदेश सरकार बिजली फ्री करने की बात कर रही है। वहीं जनता बार बार बिजली कट से परेशान है।

उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला मौजूदा प्रदेश सरकार के मुंह पर धब्बा है। हजारों बेरोजगारों के साथ छल किया गया है। वहीं दूसरी और बेरोजगारी बड़ी है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार की आवारा पशुओं के लिए बनाई गई योजनायें घोषणाओं तक ही सिमित रही , प्रदेश में जगह जगह आवारा पशुओं के कारण दुर्घटनाें हो रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...