रेजिडेंट डाक्टर आज से पूरा दिन हड़ताल पर, आइजीएमसी शिमला में 300 चिकित्‍सक नहीं देंगे सेवाएं

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

रेजिडेंट डाक्टर एसोसिएशन ने मांगों के समर्थन में आंदोलन तेज कर दिया है। आज बुधवार से पूरा दिन हड़ताल पर रहेंगे। इस कारण मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। आइजीएमसी अस्‍पताल शिमला के तीन सौ डाक्‍टर हड़ताल पर हैं। बीते दो दिन इन्‍होंने दो घंटे की हड़ताल की व इसके बाद ओपीडी में आ गए।

रेजिडेंट डाक्टर एसोसिएशन के महासचिव डाक्‍टर अक्षत पुरी ने कहा आज से आंदोलन तेज होगा। फेडरेशन आफ रेजिडेंट डाक्टर एसोसिएशन के बैनर तले देशभर में यह हड़ताल हो रही है। रेजिडेंट डाक्टर नीट पीजी की काउंसलिंग को अस्थायी तौर पर आगे बढ़ाने का विरोध कर रहे हैं।

एसोसिएशन का कहना है डाक्टर की कमी है। ऐसे में समय पर काउंसलिंग होनी चाहिए। कोरोना की तीसरी लहर आ रही है। ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाओं खासकर डाक्टर की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...