रीता गुलेरिया हिमाचल महिला कल्याण बोर्ड की पदाधिकारी नियुक्त

--Advertisement--

प्रदेश की महिलाओ को स्वरोजगार के साथ जोड़ना मेरा लक्ष्य – रीता गुलेरिया

फतेहपुर – अनिल शर्मा

हिमाचल प्रदेश के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के धमेटा निवासी रीता गुलेरिया को प्रदेश सरकार ने महिला कल्याण बोर्ड का पदाधिकारी नियुक्त किया है। जिससे फतेहपुर में खुशी की लहर है।

रीता गुलेरिया के पास मौजूदा समय में पार्टी में प्रदेश कांग्रेस सचिव का पद भी है। ऐसे में सुक्खू सरकार ने रीता को एक और बड़ी जिम्मेदारी दी है।

रीता गुलेरिया ने सीएम सुखविंदर सिंह ठाकुर व पार्टी हाई कमान का धन्यवाद करते हुए कहा की वे अपनी इस जिमेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाएगी। हिमाचल में महिलाओ के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाया गई योजना का महिलाओ को पूरा लाभ मिले इसे सुनीचित किया जाएगा।

साथ ही महिलाओ को स्वरोजगार की ओर जोड़ा जाएगा ताकि वे अपने पैरो पर खड़ी हो सके। वही गांव में कम पढ़ी महिलाओ को सरकार द्वारा चलाए जा रहे टेक्निकल कोर्स करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

उन्होंने कहा की मै खुद समाज में महिलाओ को आगे लाने का काम कर रही हु। अब इस अभियान को सरकार की योजनाओं के साथ प्रदेश भर में चलाया जाएगा, ताकि प्रदेश की हर महिला अपने परिवार का पालन पोषण करने में सक्षम हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...