रिवालसर कोठी गैहरी के सचिन सकलानी दिल्ली में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में भाग लेंगे

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत मंडी जिला के गाँव गाँव से एकत्र की गयी पवित्र मिट्टी से भरे अमृत कलशो को 28 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली ले जाया जाएगा।

राजधानी दिल्ली में 31अक्टूबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश भर के युवाओं को पंच प्रण की शपथ तथा संबोधित करेंगे।

नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी भारती मोगरा ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में जिला मंडी के 22 युवा भाग लेंगे।

सभी युवा अपने अपने ब्लॉक से मिट्टी के कलशों को लेकर पहले शिमला जाएंगे,और वहां से हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला जी युवाओं को हरी झंडी दिखा कर दिल्ली रवाना करेंगे,

अमृत कलशों की मिट्टी से कर्तव्य पथ पर अमृत वाटिका तथा अमृत महोत्सव स्मारक का निर्माण किया जाएगा।

सचिन सकलानी ने बताया कर्तव्य पथ नई दिल्ली में अमृत कलश यात्रा और अमृत महोत्सव के समापन समारोह में बल्ह ब्लॉक के गाँव गाँव से एकत्र की गयी मिट्टी को नई दिल्ली ले जाने का सौभग्य प्राप्त हुआ हैं। इसके लिए मैं नेहरू युवा केंद्र का स्वयंसेवी बनने पर स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...