रिकांगपीओ बाजार में तह बाजारियों पर नकेल कसेगा प्रशासन

--Advertisement--

Image

किन्नौर- एस पी क्यूलो माथास

जिला किन्नौर के रिकांगपीओ में व्यापारियों द्वारा अपने व्यापार की वस्तुओं को अपनी दुकान से बाहर सड़क और फुटपाथ पर रखा जा रहा है, जिसके चलते अब प्रशासन द्वारा इस पर ठोस कदम उठाये जाएंगे। यदि कोई व्यापारी रिकांगपीओ बाजार में तहबाजारी करता है तो प्रशासन उस व्यापारी पर सख्त कार्यवाही करेगा और व्यापारी के सामान भी जब्त किये जा सकते हैं।

डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि रिकांगपीओ बाजार में फुटपाथ व नेशनल हाइवे-5 पर व्यापारियों द्वारा तहबाजारी की जा रही है। जिसके चलते वाहनों को सड़क पर पासिंग देने में समस्याए आ रही है और फुटपाथ पर कुछ व्यापारियों ने सब्जियों समेत अन्य सामान रखा हुआ है। ऐसे मे पैदल चलने वाले लोगो को भी चलने फिरने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यह विषय काफी समय से प्रशासन के संज्ञान में है और अब जल्द ही ऐसे व्यापारी जो तहबाजारी कर रहे है, उनके सामान जब्त के साथ चालान भी काटे जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...