रास्ते के विवाद काे लेकर 2 गुटों में खूनी झड़प, 6 लोग घायल

--Advertisement--

पलहोड़ी क्षेत्र में 2 गुटों में खूनी झड़प हो गई। इस झड़प में 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से 3 घायलों का सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचार चल रहा है।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमंडल के तहत पलहोड़ी क्षेत्र में 2 गुटों में खूनी झड़प हो गई। इस झड़प में 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से 3 घायलों का सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार पलहोड़ी में काफी समय से रास्ते को लेकर विवाद चला हुआ था। वीरवार को यासीन (40) पुत्र सकुरा अपने घर पर था।

इसी बीच वहां गांव के ही रहने वाले फिरोज, गुलफान, इस्लाम, मोमीन, मंजूरा, शमशेर व हारून आदि पहुंचे और कहासुनी शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि देखते ही देखते दोनों गुट तलवारें, गंडासे व लाठियों से एक-दूसरे पर वार करने लग गए। इस खूनी झड़प में हुसन (33) पुत्र सकुरा, यासिन (40) पुत्र सकुरा, सलीम (42) पुत्र रूटला निवासी पलहोड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिन्हें सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि तीन अन्यों को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मामले की पुष्टि पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत के आधार पर क्रॉस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...