राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने विजय दशमी उत्सव हर्षोल्लास से मनाया

--Advertisement--

इस मौके पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन वजीर राम सिंह पठानिया स्मारक में किया गया।

नूरपुर – स्वर्ण राणा

ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं  वार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश कुमार शर्मा ने कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव के चरित्र निर्माण में आरएसएस प्रमुख भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि आरएसएस की शाखा में भाग लेने से अनुशासन में रहने व देशभक्ति की प्रेरणा मिलती है।

इस मौके पर मुख्य वक्ता बाल कृष्ण ने आरएसएस की स्थापना को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब भी से में कहीं प्राकृतिक आपदा आती है तो सबसे पहले आरएसएस के स्वयंसेवक जनसेवा में जुटते हैं।

इस मौके पर शस्त्र पूजन किया गया तथा वजीर राम सिंह स्मारक से लेकर चौगान तक भव्य संचालन का आयोजन किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर लोगों द्वारा स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की गई।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर जिला संघ चालक अशोक कुमार व विभाग प्रचारक चंबा दीपक सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

EWS के फर्जी सर्टिफिकेट से हथिया ली टीजीटी मेडिकल की नौकरी, हिमाचल विजिलेंस के रडार पर 4 आरोपित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी हासिल करने के...

हिमकेयर का पैसा दो दिन में भुगतान करने के आदेश, विशेष सचिव स्वास्थ्य हाईकोर्ट में हुए पेश

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी...

हिमाचल: करुणामूलक रोजगार के बंद मामलों को मिला दूसरा मौका, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने करुणामूलक रोजगार की उम्मीद...

चार माह से मानदेय का इंतजार, आर्थिक संकट में कोटी के जल रक्षक; सरकार से जल्द भुगतान की मांग

हिमख़बर डेस्क  जल शक्ति विभाग के उपमंडल कोटी के अंतर्गत...