राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुई छात्राओं का विद्यालय में किया गया स्वागत

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

बी टी सी राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, नूरपुर के समस्त स्टाफ द्वारा एस सी ई आर टी , सोलन में आयोजित राज्य स्तरीय मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा प्रिशु एवं सेमिनार में द्वितीय स्थान अर्जित करने पर वैदेही का समस्त स्टाफ के सदस्यों ने विद्यालय में बापिस आने पर स्वागत और सम्मानित किया.

विद्यालय की छात्रा प्रिशु का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए हो गया है. जहाँ पर वो हिमाचल प्रदेश का अपने मॉडल के साथ प्रतिनिधित्व करेंगी.

छात्राओं को सम्मानित करते हुए प्रधानाचार्या चंद्र रेखा शर्मा ने जीत का सारा श्रेय छात्राओं की कड़ी मेहनत और उनके गुरुजनो, विशेषतया करण सिंह, कुलजीत सिंह एवं नीतू कटोच को देते हुए कहा कि अच्छे शिक्षकों के साथ साथ अच्छे विद्यार्थियों का होना ही सफलता की कुंजी है और इस विद्यालय का सौभाग्य है कि यहाँ पर अच्छे अध्यापकों के साथ ही अच्छे विद्यार्थी भी हैं.

प्रधानाचार्या ने दोनों छात्राओं को बधाई दी और बेहतर भविष्य क़ी शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्कूल छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिले के राजगढ़...

जयराम ठाकुर का दावा, चुनावी नतीजों से सरकार के पैरों तले खिसकी जमीन

हिमखबर डेस्क मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला...

CBSE स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती पर सरकार ने स्पष्ट की स्थिति, यह पैटर्न अपनाया जाएगा

हिमखबर डेस्क प्रदेश के सीबीएसई पैटर्न वाले सरकारी स्कूलों...

पहाड़ी से काल बनकर गिरा पत्थर, हाथ-मुंह धो रहे HRTC कंडक्टर की गई जान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति से एक...