राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़ -मनाली पर पलटा बल्कर , चालक घायल

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष 

राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़ -मनाली पर वीरवार सुबह एक बल्कर पलटने से चालक घायल हो गया।यह बल्कर राखी लोड करके बिलासपुर की तरफ जा रहा कि बनेर के पास यह हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार बल्कर नंबर एच पी 69 1259 का चालक दर्शन सिंह राखी से भरे अपने बल्कर को लेकर जब हाइवे से बिलासपुर की ओर जा रहा था तो शिव मन्दिर बनेर के पास पहुंचने पर बल्कर अनियंत्रित हो गया।

बल्कर पर से नियंत्रण खो देने से बल्कर ढांक से टकराकर सड़क किनारे पलट गया।घटना की सूचना मिलने पर आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से घायल चालक 58 वर्षीय दर्शन सिंह निवासी मोगा पंजाब को पी एच सी स्वारघाट में उपचार दिया गया।

मामले की पुष्टि करते हुए डी एस पी नयनादेवी अभिमन्यू वर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा इस बाबत घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...