ABVP इकाई केन्द्रीय विश्वविद्यालय देहरा द्वारा मानद निदेशक व कॉलेज प्राचार्य के माध्यम से प्रदेश शिक्षा मंत्री श्री गोविंद सिंह ठाकुर को विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा.

--Advertisement--

Image

देहरा, मनु

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केन्द्रीय विश्वविद्यालय देहरा इकाई व देहरा कॉलेज द्वारा आज मानद निदेशक व कॉलेज प्राचार्य के माध्यम से प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री गोविंद सिंह ठाकुर जी को विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

विद्यार्थी परिषद की मांगे निम्नलिखित है परीक्षा परिणामों में देरी व पेपर चेकिंग प्रक्रिया में गड़बड़ियों को शीघ्र दूर किया जाए। केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के स्थाई परिसर का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षक व गैर शिक्षक के रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरा जाए।

छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाएं।फर्जी डिग्री मामले व भ्रष्टाचार में संलिप्त सभी निजी विश्वविद्यालयों पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाए। कोरोना काल में सभी स्कूलों में बढ़ी हुई फीसों को शीघ्र वापस लिया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...