बिलासपुर की हिम कुमार कुश्ती प्रतियोगिता हुई सम्पन्न।

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

बिलासपुर के राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेले में जहां पर लोगों ने कुश्ती प्रतियोगिता का खूब आनंद उठाया वहीं पर रात के रंगारंग कार्यक्रम भी लोगों को खूब भाए।विजेता उपविजेता पहलवानों को बिलासपुर के विधायक सुभाष ठाकुर और जिलाधीश बिलासपुर रोहित जमवाल ले इनामी राशि और गुर्ज प्रदान करके सम्मानित किया।

आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में 408 पहलवानों ने भाग लिया। जिसमें हिम कुमार के 58 पहवानों और भारत केसरी खिताब के लिए 350 पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। हिम कुमार कुश्ती प्रतियोगिता में बिलासपुर के शिवम चंदेल प्रथम विजेता रहे। जिन्हें 31 हजार रुपए, गुर्ज तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और मंडी के नवीन दूसरे स्थान पर रहे।

जिन्हें 21 हजार रुपए व गुर्ज तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। भारत केसरी कुश्ती प्रतियोगिता में कांगड़ा के सोनू पहवान विजेता रहे। जिन्हें एक लाख रुपए व गुर्ज तथा प्रमाण पत्र और दूसरे स्थान पर रहे दीनानगर के शमशेर को 71 हजार रुपए तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...