रानीताल सड़क हादसे में एक और बुजुर्ग महिला की मौत, मरने वालों की संख्या दो हुई, दो की हालत गंभीर

--Advertisement--

Image

रानीताल सड़क हादसे में एक बुजर्ग महिला ने भी दम तोड़ दिया है। अब मृतकों की संख्या दो हो गई है। मृतक राम चंद की हादसे में मौके में ही मौत हो गई थी जबकि माता निर्भा देवी गंभीर रूप से घायल थी। जिसकी टांडा में आज मौत हुई।

काँगड़ा, राजीव जस्वाल

रानीताल सड़क हादसे में एक बुजर्ग महिला ने भी दम तोड़ दिया है। अब मृतकों की संख्या दो हो गई है। मृतक राम चंद की हादसे में मौके में ही मौत हो गई थी, जबकि उसकी माता निर्भा देवी गंभीर रूप से घायल थी। जिसकी टांडा में आज मौत हुई। वहीं, दो अन्य घायल सुषमा देवी व तिलक राम गंभीर रूप से घायल है। इनकी गंभीर स्थिति बनी हुई है। इन दोनों का उपचार टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

रानीताल में हुआ था हादसा

नंदरूल कांगड़ा से फरना रानीताल जा रहे एक परिवार की कार रानीताल में सड़क पर गिरी चट्टानों से टकरा गई। टक्कर में कार सवार एक व्यक्ति की मौत पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें टांडा में भर्ती किया गया है।

मृतक राम चंद (52) पुत्र रणिया राम निवासी फरना पंचायत रानीताल तहसील व जिला कांगड़ा के मौत हो गई। आज मृतक राम चंद की माता निर्भा देवी (68) पत्नी रणिया राम की भी मौत हो गई। दो घायल सुमना देवी (35) पत्नी तिलक राम राम व तिलक राम (40) पुत्र रणिया राम गंभीर रूप से घायल हैं। इनका उपचार चल रहा है। स्थिति गंभीर बनी हुई है।

बेटी के ससुराल से वापस लौट रहे थे

राम चंद की बेटी की रविवार को ही शादी हुई थी। रविवार को बेटी की बारात पहुंची थी और सोमवार सुबह बेटी की विदाई हुई। बेटी के सुसराल पक्ष ने कार्यक्रम आयोजित किया था। इसलिए राम चंद का परिवार बेटी की ससुराल नंदरुल गया हुआ था। वहां बेटी को खुशियां भरा आशीर्वाद देकर अपने परिवार के साथ राम चंद अपने घर फरना के लिए रवाना ही हुए थे कि खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...