राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए युवाओं का चयन 21 को सलासी में

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

नेशनल यूथ फेस्टिवल-2026 के अंतर्गत राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए जिला हमीरपुर के प्रतिभागियों की चयन प्रक्रिया 21 नवंबर को सुबह 10 बजे सलासी स्थित जिला भाषा अधिकारी कार्यालय एवं संस्कृति सदन के परिसर में आरंभ होगी।

जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी विवेक वर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय युवा उत्सव की 6 प्रतियोगिताओं-समूह लोक नृत्य, समूह लोक गान, भाषण, कहानी लेखन, कविता लेखन तथा चित्रकला के लिए जिला हमीरपुर के प्रतिभागियों का चयन किया जाना है। इन प्रतियोगिताओं के लिए 15 से 29 आयु वर्ग के युवा पात्र हैं।

विवेक वर्मा ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक एवं पात्र युवाओं से चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए 21 नवंबर को प्रातः 10 बजे सलासी संस्कृति सदन में पहुंचने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बारबेक्यू नेशन में 500 पदों पर भर्ती, साक्षात्कार 19 अगस्त को

चम्बा - भूषण गुरुंगजिला रोजगार अधिकारी जीतेन्द्र सिंह वर्मा...

शाहपुर में दौड़ीं 3 नई इलेक्ट्रिक बसें, ग्रामीण कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन...

कांगड़ा के निजी कोचिंग संस्थानों का पंजीकरण अनिवार्य, जल्द करें आवेदन

हिमखबर डेस्क उप निदेशक उच्च शिक्षा (माध्यमिक), कांगड़ा अजय सिंह...

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...