राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के छात्र-छात्राओं ने किया चंद्रेला माता मंदिर का शैक्षणिक भ्रमण

--Advertisement--

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के छात्र-छात्राओं ने किया चंद्रेला माता मंदिर का शैक्षणिक भ्रमण

शाहपुर – नितिश पठानियां 

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के छात्र-छात्राओं ने शाहपुर की सल्ली घाटी की हसीन वादियों में स्थित चंद्रेला माता मंदिर का शैक्षणिक भ्रमण किया।

इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल चंद्रेला माता मंदिर के ऐतिहासिक महत्व से परिचित कराना था, बल्कि उन्हें प्रकृति के अद्वितीय सौंदर्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करना भी था।

सल्ली घाटी से चंद्रेला ट्रेक तक का लगभग 10 किलोमीटर का सफर बच्चों ने पैदल तय किया। इस यात्रा ने न केवल उन्हें शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व से रूबरू करवाया, बल्कि सामूहिकता और प्रकृति के साथ जुड़ने का अनोखा अवसर भी प्रदान किया। यह ट्रेक प्रसिद्ध लम डल झील के रास्ते में पड़ता है, जो इस यात्रा को और भी खास बनाता है।

चंद्रेला माता मंदिर पहुंचकर छात्र-छात्राओं ने भजन-कीर्तन का आयोजन किया, जिससे मंदिर परिसर में एक आध्यात्मिक माहौल बन गया। इस दौरान बच्चों में उत्साह और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला।

चंद्रेला माता मन्दिर का भ्रमण महाविद्यालय के 60 से अधिक छात्र-छात्राओं ने किया। इस यात्रा में महाविद्यालय के प्रोफेसर मनोज कुमार, प्रोफेसर हाकम चंद, प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह, सीनियर असिस्टेंट नरेश कुमार और वेद राम ने सक्रिय भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन में बच्चों ने इस यात्रा का भरपूर आनंद लिया और ज्ञानवर्धक अनुभव प्राप्त किए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...