राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में विद्यार्थियों को जल संरक्षण पर दिया संदेश

--Advertisement--

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

दिनांक आज दिनांक 20 मार्च 2023 को राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में नेहरू युवा केंद्र एवं यूथ डेवलपमेंट के विशिष्ट तत्वावधान में इको क्लब तथा रोड सेफ्टी क्लब के सौजन्य से जल संरक्षण पर विविध प्रकार की गतिविधियां की गई।

इसमें सर्वप्रथम नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त जल संरक्षण पर नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया, इसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों को जल संरक्षण पर संदेश दिया गया।

उन सभी विद्यार्थियों को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुरेंद्र अत्रि द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने जल संरक्षण की शपथ भी ली। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर से मुख्य सड़क तक रैली का भी आयोजन किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित किया तथा जल संरक्षण के महत्व से उन्हें अवगत भी करवाया। यूथ डेवलपमेंट के संयोजक आशुतोष शर्मा तथा सह संयोजक ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो केके शर्मा, प्रो अजय कुमार, प्रो प्रवीर धीमान, प्रो अनुरागिनी, प्रो काकू राम, प्रो नेहा चौधरी, प्रो राजेश भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...