राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकोंगपीओ में बनाया गया नया वैक्सीनेशन सेंटर

--Advertisement--

Image

रिकोंगपीओ, एसपी क्यूलो माथास

राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकोंगपीओ में बनाया गया नया वैक्सीनेशन सेंटर । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सोनम नेगी ने बताया कि पूर्व में क्षेत्रीय अस्पताल रिकोंगपीओ में सभी आयु वर्ग के लोगों की वैक्सीनेशन की जा रही थी । जहां पर कोरोना सेम्पल सहित अन्य बीमारियों के रोगियों का उपचार भी किया जा रहा था ।

जिस कारण यहां रोगियों की हमेशा ही भीड़ रहती है। इस कारण कोविड टीका को लगाने आने वाले व्यक्तियों में सक्रमण का भय बना रहता था । इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा अस्पताल परिसर से दूर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में कोविड टीकाकरण केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया । यहां पर सभी आयु वर्ग के लोगों को कोविड का टीका लगाया जाएगा ।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण करने के लिए आने वाले व्यक्तियों की सुविधा के लिए यहां पर उनके बेठने का सही प्रकार से इंतजाम किया गया है। इसके अलावा टीका लगवाने के बाद आधे घण्टे चिकित्सको की निगरानी में रखने का प्रबंध किया गया है। ताकि टीका लगवाने आने वाले व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

डॉ नेगी ने जिले के सभी सभी पात्र ब्यक्तियों से आग्रह किया है कि वह अपनी अपनी बारी आने पर कोविड का टीका अवश्य लगवाये। क्योंकि इस महामारी को रोकने में दवाई व कड़ाई दोनों ही आवश्यक है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...