राजकीय प्राथमिक पाठशाला भलाड के मुख्य टीचर शिक्षक संजीव कुमार राधाकृष्णन सम्मान से पुरस्कृत

--Advertisement--

Image

शिक्षक आगाज संस्था ने भी अवार्ड से नवाजे स्मार्ट टीचर 

भलाड- शिबू ठाकुर

उपमंडल जवाली के राजकीय प्राथमिक पाठशाला भलाड के मुख्य टीचर संजीव कुमार को राष्ट्ीय स्तर पर दो पुरस्कार मिले हैं। भारती फाउंडेशन एवं शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश ने राष्ट्ीय शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में टीचर-डे मौके पर शिक्षक संजीव कुमार को राधा कृष्णन सम्मान-2021 से सम्मानित किया है। वहीं, दूसरी ओर शैक्षिक आगाज की ओर से स्मार्ट टीचर-2021 से अलंकृत किया है।

गौरतलब है कि संजीव कुमार को संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत 2013-14, 2016-17 और 2019-20 में भी सम्मानित किया जा चुका है। शिक्षक संजीव कुमार का कहना है कि उन्होंने प्राथमिक स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी ओर से कोई कमी नहीं रखी है। स्कूल स्तर पर हो या ब्लॉक व जिला स्तर पर होने वाली हर शैक्षणिक गतिविधि में अपने स्कूल के बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित कर स्कूल की अलग पहचान बनाई है। कोरोना काल में भले ही पढ़ाई ऑनलाइन रही, लेकिन उन्होंने जरूरत पड़ने पर विद्यार्थियों के घर जाकर भी गाइडलाइन्स दी। उनका यह प्रयास जिन्दगी भर चलता रहेगा।

वहीं पंचायत भलाड के प्रधान मंगल सिंह ने कहा कि जब से शिक्षक संजीव कुमार स्कूल में आए हैं, उन्होंने स्कूल में काफी वदलाव किया है और स्कूल को एक मोंडल स्कूल बनाया है। शिक्षक मुख्य टीचर संजीव कुमार को स्मार्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित होने पर पंचायत सदस्यों के साथ साथ गांव वासियों में भी काफी खुशी का माहौल है और उन्हें इस मौके पर शुभकामनाएं दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...