राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया

--Advertisement--

Image

कोटला, स्वयम 

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस मौके पर वर्चुअल माध्यम से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने तम्बाकू निषेध को दर्शाते हुए चित्र बनाकर सांझा किए।‌ इस प्रतियोगिता में निताशा, प्रियांशी, पायल, कृतिका, दिव्यांश, काजल, दिक्षा, मुस्कान, कसक, मोनिका, शिखा, राहुल, प्राची एवं तन्वी ने भाग लिया। और कसक ने स्लोगन में “तंबाकू छोड़कर खाओ सेव और अनार आयु बढ़ाने का सपना कर लेना साकार” लिखा। जिसको सभी ने पसंद किया।

विद्यालय की स्कॉउट एंड गाईड प्रमुख नीरज मन्हास ने बताया कि बच्चों ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते विद्यालय बन्द हैं। ऐसे में वर्चुअल माध्यम से विद्यार्थियों को इस तरह की गतिविधियां करवाई जा रही है।

प्रधानाचार्य डॉ संदीप अवस्थी ने कहा कि तम्बाकू न सिर्फ जिन्दगी तबाह कर देता है, बल्कि जिस अंदाज में यह जिंदगी तबाह करता है, वह बेहद दयनीय और दर्दनाक होता है। मुंह और गले का कैंसर इसी तम्बाकू की देन है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...