राकेश पठानिया की अगुवाई में नूरपुर मंडल भाजपा ने जरूरतमंद लोगों तक राशन व अन्य जरूरी सामान घर द्वार पहुंचाना किया शुरू

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया की अगुवाई में नूरपुर मंडल भाजपा ने जरूरतमंद लोगों तक राशन व अन्य जरूरी सामान उनके घर द्वार तक पहुंचाना शुरू कर दिया है। वन मंत्री राकेश पठानिया के ओएसडी जितेंद्र सिंह, नूरपुर मंडल भाजपा के अध्यक्ष कुलदीप पाठक, प्रदेश भाजयुमो सचिव भवानी पठानिया व नूरपुर मंडल भाजयुमो अध्यक्ष उमेश चिब से संपर्क करके जरूरतमंद व्यक्ति राशन प्राप्त कर सकते हैं।

वन मंत्री राकेश पठानिया ने बताया मलकवाल में कंट्रोल रूम बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 1500 राशन किट तैयार की गई है जिसमें आटा,  चावल,  दालें,  तेल , धी,  मसाले,  काढ़ा व दवाएं किट में डाली गई है।

उन्होंने बताया कि अभी तक 550 से ज्यादा जरूरतमंद लोगों व होम आइसूलेशन में रह रहे कोविड संक्रमित रोगियों को बांटी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम जरूरतमंद लोगों को उनके घर द्वार तक राशन की किट मुहैया करवा रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...