रघुपुरगढ़ में बादल फटा, 20 किलोमीटर क्षेत्र में फसलें तबाह, सेब बगीचों को भी नुकसान

--Advertisement--

Image

रघुपुरगढ़ के साथ बादल फटने से भारी तबाही हुई है। दोपहर बाद फटे बादल के बाद पूरी घाटी में अफरातफरी मच गई। बादल फटने से बालागाड़ में आई बाढ़ से करीब 20 किलोमीटर क्षेत्र में नुकसान हुआ है। 

कुल्लू- मनदीप सिंह

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के अधिकतर भागों में गुरुवार को मौसम  साफ रहा। लेकिन जिला कुल्लू के बाह्य सराज की रघुपुर घाटी में भारी बारिश दर्ज हुई। रघुपुरगढ़ के साथ बादल फटने से भारी तबाही हुई है। दोपहर बाद फटे बादल के बाद पूरी घाटी में अफरातफरी मच गई। बादल फटने से बालागाड़ में आई बाढ़ से करीब 20 किलोमीटर क्षेत्र में नुकसान हुआ है।

मटर की खेती के साथ मक्की, दालों की फसल को नुकसान पहुंचा है। कई जगह बाढ़ का मलबा बगीचों में आने से सेब के पौधे भी बह गए हैं। रोहाचला-फनौटी-जुहड़ सड़क के साथ आधा दर्जन से ज्यादा पैदल रास्तों का नामोनिशान मिट गया है। इससे पहले 22 सितंबर को भी बादल फटने से भारी नुकसान हुआ था। फनौटी पंचायत के प्रधान दौलत चौहान ने कहा कि एक सप्ताह में दूसरी बार फनौटी पंचायत में बादल फटा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...