यूक्रेन से बापिस आये बच्चों की पढ़ाई को जारी रखने के लिए प्रदेश की सरकार प्रदेश में ही पढ़ाई पूरी करवाये-केवल सिंह पठानिया

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

बिधानसभा शाहपुर क्षेत्र की दरगेला पंचायत की शिवालिक शर्मा सपुत्री विपिन शर्मा गाँव गोजु की रहनी बाली आज सुबह 7-03-2022 को यूक्रेन से अपने घर पहुँची। अपने घर पहुँचने पर स्थानीय कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया सहित ब्लॉक कांग्रेस के संगठनों के पदाधिकारियों ने किया स्वागत। पठानिया ने शिवालिका शर्मा को हार पहनाकर ओर शाल टोपी पहनाकर स्वागत किया।

पठानिया ने शिवालिका शर्मा को ओर माता पिता एव पूरे परिवार को दिल की गहराइयों से बधाई दी । पठानिया ने कहा कि हमारे बिधानसभा क्षेत्र के बच्चे यूक्रेन में पढ़ाई करने गए थे बो लगभग सभी भगवान की कृपा से बापिस घर लौट आये है। आज सुबह ही हमारी बिटिया शिवालिका शर्मा अपने घर पहुँची है बहुत ही खुशी की बात है।

पठानिया ने कहा कि आज भी यूक्रेन में हमारे प्रदेश के बच्चे फंसे हुए है। उनको निकालने के लिए हमारी देश की सरकार की नीति में कमी दिख रही है। जिससे आज भी हमारे देश के बच्चे यूक्रेन में ही फंसे है। पठानिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मांग उठाई है कि जो बच्चे यूक्रेन में जा कर पढ़ाई करने गए थे, उनकी पढ़ाई में यूरोप और यूक्रेन के युद्ध से बाधा आयी है और बच्चों के माँ बाप ने लाखों रुपये खर्च करके बच्चों को बाहर भेजा था लेकिन अब बच्चे घर आ गए है जिससे इनकी पढ़ाई रुक गयी है ।

मुख्यमंत्री महोदय से बिनती है कि अपने प्रदेश में इन बच्चों की पढ़ाई को जारी करने के लिए प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में इनको एडमिशन करवा कर इनकी पढ़ाई को पूरी करवाये जिससे बच्चों का भविष्य खराब न हो।

शिवालिका शर्मा ने अपनी आप बीती सुनाई जिसने बिटिया ने कहा कि यूक्रेन की जनता ने हमारे साथ बहुत बुरा बर्ताव किया ।और बहा का माहौल अभी भी बदतर बना हुआ है।यूक्रेन की जनता इंडिया के बच्चों के साथ ठीक बर्ताव नही कर रहे है।जिससे बच्चों को काफी मुशिकलों का सामना करके बहा से निकलना पड़ रहा है।और कई बच्चे बहा पर मारे भी गए है।

इस मौके पर पूर्व ब्लॉक् अध्यक्ष अश्वनी चौधरी, प्रदीप बलोरिया ब्लॉक् कांग्रेस महासचिव ,सुरेश पटाकू ओबीसी सेल ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व bdc पवन कुमार,पूर्व उप प्रधान अमर नाथ,विनय ठाकुर सोशल मीडिया ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष,अतुल शर्मा, अनीश शर्मा,आदि परिवार सहित स्थानीय सम्मानीय लोग मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल का एक ऐसा मंदिर, जहां आशीर्वाद लेने से दूर हो जाती हैं वैवाहिक बाधाएं

हिमखबर डेस्क पति-पत्नी में खटपट आम बात है। कहते हैं...

बरोटीवाला में युवक की बेरहमी से हत्या, शिव मंदिर के प्रांगण में खून से लथपथ मिला शव

बद्दी - रजनीश ठाकुर हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला बद्दी...

काँगड़ा: अमरनाथ यात्रा पर जा रही बस के फेल हुए ब्रेक, 49 श्रद्धालु थे सवार…ड्राइवर ने ऐसे टाला बड़ा हादसा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के देहरा में मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे-503...