युवा भाजपा नेता नितिन ठाकुर को बनाया गया भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला देहरा का प्रवक्ता

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

देहरा विधानसभा क्षेत्र के युवा भाजपा नेता नितिन ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक के जिला देहरा प्रवक्ता नयुक्त किए जाने पर इलाके में खुशी की लहर है बता दें कि नितिन ठाकुर कॉलेज समय से ही छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं। 2003 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP)के साथ जुड़े , 2005-2006 में केंद्रीय छात्र संघ (SCA) के अध्यक्ष का चुनाव जीत चुके हैं।

उसके उपरांत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के दो बार प्रदेश मंत्री के दायित्व पर रहे हैं, उसके उपरांत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ऊना जिला संगठन मंत्री के दायित्व पर रहे हैं । 2009 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े।

उसके उपरांत भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य । दो बार जिला देहरा युवा मोर्चा अध्यक्ष के दायित्व पर रहे हैं । उसके उपरांत भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश सचिव के दायित्व पर रहे हैं ।और साथ ही साथ अपनी पंचायत में उप प्रधान के पद पर चुनाव जीत चुके हैं। मूलतः नितिन ठाकुर देहरा बिधानसभा की धार पंचायत के रहने बालें है ।

वर्तमान में पार्टी आल्हा कमान द्वारा उन्हें संगठनात्मक जिला देहरा भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता का दायित्व दिए जाने पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक ही लक्ष्य है 2024 में पुनः तीसरी बार इस देश की बागडोर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी संभाले।

केंद्र सरकार की नीतियों का लाभ जो आम जनता को मिल रहा है उसको जन-जन तक पहुंचाएं व प्रत्येक घर को भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़ें और पार्टी संगठन को मजबूत करना प्रत्येक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है सामूहिक तौर पर इसका प्रत्येक कार्यकर्ता निर्वहन करें ।

भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला देहरा के नवनियुक्त जिला प्रवक्ता नितिन ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का ,प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, केंद्रीय मंत्री व सांसद हमीरपुर अनुराग सिंह ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, पूर्व मंत्री एवं जस्वां प्रागपुर के विधायक विक्रम ठाकुर , पूर्व के दो बार मंत्री 2022 में देहरा विधानसभा के प्रत्याशी रमेश चंद ध्वाला , पूर्व मंत्री व ज्वालामुखी से 2022 के प्रत्याशी रविंद्र सिंह रवि ,भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा , जिला महामंत्री जगदीप डढ़वाल, जिला महामंत्री विजय मेहता, पूर्व जिला महामंत्री अभिषेक पाधा,देहरा जिला के तीनों मंडल समस्त कार्यकारिणी का,समस्त वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस नवीन दायित्व हेतु विश्वास जताने के लिए सबका हार्दिक अभिनंदन पर आभार व्यक्त किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...