युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए कौशल विकास परियोजनाओं से जोड़े 

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल 

हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम प्रदेश में वेरोजगारी की समस्या कम करने और युवाओ के कौशल का विकास कर उन्हें रोजगार से जोड़ने का निरंतर प्रयास कर रहा है।

इसी क्रम में काँगड़ा जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के द्वारा चलाये जा रहे कौशल विकास की परियोजनाओं को फोकल स्किल डेवेलोपमेंट द्वारा जिला काँगड़ा में चलाया जा रहा है।

जानकारी देते हुए फोकल स्किल के राज्य परियोजना समन्वयक अमित तिवारी ने वताया की जिले के 18 से 35 वर्ष के बेरोजगार युवाओ को हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म और मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में रोजगार पाने के लिए ट्रेनिंग प्रोवाइड कर रहा है।

इसके वाद उन्हें रोजगार से जोड़ा जायेगा। ये ट्रेनिंग कार्यक्रम एवं ट्रेनिंग के उपरांत रोजगार के अवसर हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा  पूर्णतया निशुल्क दिए जायेंगे।

इसी क्रम में फोकल स्किल डेवेलोपमेंट काँगड़ा विधानसभा क्षेत्र में युवाओ को कार्यक्रम के वारे में जागरूक करने हेतु जिला परिषद् अध्यक्ष रमेश बराड़ ने ग्राम पचांयत प्रधानो से आग्रह किया की वे अपनी पंचायत के वेरोजगार युवाओं को इस कार्यक्रम से जोड़कर उन्हें स्वर्णिम भबिष्य की और अग्रशित करे।

इस बाबत पंचायत स्तर पर आयोजित होने बाले शिविरों की सूची जारी की गयी है (संलग्न है)‌ । फोकल स्किल के उपाध्यक्ष जितेंदर सिंह ने वताया कि सहयोग प्रदान करने वाले सभी सरपंचो और पंचो को हिमाचल प्रदेश युवा सहयोग सम्मान प्रदान  किया  जायेगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश सैनी, यूथ अध्यक्ष राजेश परयाल, अभय सिंह, मनीत डोगरा, एवं वैभव तिवारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...