युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, इस तारीख को आएं यहां

--Advertisement--

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, इस तारीख को आएं यहां।

सिहुंता – अनिल संबियाल 

आईटीआई गरनोटा में 17 जून को एंब्रोस ऑटो कैंपस लिमिटेड बद्दी द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 50 युवकों को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा।

आईटीआई गरनोटा के ट्रेनिंग एंड प्लेसमैंट ऑफिसर अभिषेक बगवान ने बताया कि इस कैंपस साक्षात्कार में दसवीं व जमा 2 पास 18 वर्ष की आयु के युवाओं को नौकरी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिन युवाओं ने इलैक्ट्रीशियन, फीटर, मशीनिस्ट, टर्नर और प्लंबर ट्रेड में आईटीआई की हो वही भाग ले सकते हैं।

आईटीआई गरनोटा के प्रधानाचार्य इंजीनियर मनीष कुमार राणा ने बताया कि इच्छुक युवा अपने संबंधित दस्तावेजों, शैक्षणिक व आईटीआई मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं 2 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सुबह 10 बजे राजकीय आईटीआई गरनोटा के प्रांगण में उपस्थित होकर साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...