युवती को बंधक बनाकर हैवानियत की हदें पार करता रहा युवक

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

महिला पुलिस थाना में एक युवती (19) ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बंदला पहाड़ी पर बसे एक गांव का एक युवक उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गया। उक्त युवक ने उसे 3 दिन तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुराचार किया।

किसी तरह युवती वहां से भाग कर अपने नानके पहुंची, जहां भी उक्त युवक ने पहुंच कर उसे धमकाया और फिर जबरदस्ती अपने साथ दूसरी जगह ले जाकर उसे कई दिन तक बंधक बनाकर उसकी अस्मत लूटी। कुछ दिनों के बाद उक्त युवक ने उसे बिलासपुर बस अड्डा के पास छोड़ दिया।

एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 366, 376 (2), 342, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...