यमुना नदी में ट्रैक्टर चालक पर आधा दर्जन लोगों ने किया हमला, सिर में आई गहरी चोट

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

पांवटा साहिब में एक युवक पर आधा दर्जन लोगों ने हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल युवक को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसका इलाज किया।

जानकारी के अनुसार युवक भीम सिंह सुबह के समय अपना ट्रैक्टर लेकर यमुना नदी के किनारे गया हुआ था, इस दौरान वहां पर करीब आधा दर्जन लोग पहुंचे और उन्होंने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में युवक के सिर पर गहरी चोट लगी है।

पांवटा साहिब अस्पताल में उसके सिर पर 10 से 15 टांके लगाए गए हैं। युवक के साथ लड़ाई किस बात को लेकर हुई फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। वही पांवटा पुलिस भी इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

आपातकाल सेवा में तैनात डॉ. अंकुर धीमान ने बताया कि एक युवक को अस्पताल लाया गया था, जिसके सिर पर गहरी चोट लगी है और उसके सिर पर टांके लगाए गए हैं फिलहाल वह खतरे से बाहर है और उसका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...