यदि मांगे नहीं मानी गई तो आगामी सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी-कृपाल पठानिया

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में मंडलीय कार्यशाला में संपन्न हुई। बैठक में मंच के कार्यों की समीक्षा की गई।

कृपाल पठानिया ने कहा कि दिनांक 4 जनबरी 2022 को मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के आदेशानुसार दिनांक 7 जनबरी 2022 को मंच की बैठक शिमला में मुख्य सचिव, वित्त सचिव, प्रबंध निदेशक, वित्तीय सलाहकार व अन्य अधिकारियों के साथ हुई थी। जिसमें तीन मुख्य मांगे पर सहमति बनी थी।

जिसमें मई 2021 से दिसंबर 2021 तक सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को पेंशन जारी करना, पेंशन का बजट में स्थाई हल करना व सभी बकाया वित्तीय लाभों व भत्तों को जारी करना मुख्य मांगे थी।पठानिया ने कहा कि इसमें एक मांग निगम प्रबंधन द्वारा पूरी कर दी गई है।

जिसमें मई 2021 से दिसंबर 2021 तक सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को पेंशन जारी कर दी गई है। इन कर्मचारियों की संख्या 192 है व अक्टूबर 2021 तक पीपीओ जारी हो गए हैं। इसी माह 28 फरवरी 2022 से पहले दिसंबर 2021 तक के पीपीओ जारी हो जाएंगे। बाकी मांगों के ऊपर चर्चा चली हुई है।

उपरोक्त एक मांग मानी गई है कल्याण मंच इसका सरकार का धन्यवाद करते हुए सरकार को आगाह करता है की यदि उपरोक्त वाकी मांगे 14 फरवरी को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में नहीं मानी गई तो आगामी सरकार को घेरने की रणनीति 19 फरवरी को मंच की प्रदेश स्तरीय बैठक बिलासपुर में की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...