मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कांगड़ा-मंडी में आज फ्लैश फ्लड

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के दो जिलों में आज तबाही मचा सकता है। मौसम विभाग दिल्ली द्वारा प्रदेश के कांगडा व मंडी में गुरुवार को फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 22 व 23 जुलाई को कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ भारी बारिश होगी।

24 जुलाई को राज्य में फिर से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है, जिसको देखते हुए नदी-नालों से दूर रहने का परामर्श दिया गया है। राज्य के अधिकतर क्षेत्रो में बुधवार को दिन के समय मौसम साफ बना रहा। धूप के खिलने से अधिकतम तापमान में फिर बढोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में एक से सात डिग्री तक का उछाल आया है। ऊना के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा सात डिग्री तक की बढोतरी आंकी गई है।

इसके अलावा बिलासपुर में छह, सुन्दरनगर, भुंतर, कांगडा व हमीरपुर में पांच, चंबा में चार, शिमला व नाहन के तापमान में दो डिग्री तक का इजाफा आया है। प्रदेश में बीते 24 घटों दौरान कसौली में सबसे ज्यादा 61 मिलीमीटर बारिश हुई है। शाहपुर में 45, नाहन में 27, गुलेर में 21, डलहौजी में 19 और ऊना में 17 मिलीमीटर बारिश हुई है।

बारिश होने से न्यूनतम तापमान में बीते रोज के मुकाबले कुछ गिरावट दर्ज की गई है, मगर मौसम विभाग दिल्ली द्वारा प्रदेश के दो जिलों में भारी बारिश के अलर्ट ने लोगों को डरा कर रख दिया है। कांगडा में पहले से ही मानसून तबाही मचा चुका है। ऐसे में अगर फिर से आपदा आती है तो लोगों की परेशानी ओर बढ़ सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...