मोदी सरकार में नंबर एक की हैसियत रखते हैं अडानी, प्रधानमंत्री दूसरे नंबर पर – राहुल गाँधी

--Advertisement--

नई दिल्ली – नवीन चौहान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार में उद्योगपति अडानी नंबर एक की हैसियत में हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वही करते हैं, जो अडानी कहते हैं।

गांधी ने मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी की आत्मा अडानी में है और उनकी ताकत अडानी के पास है। मोदी वही करने को विवश होते हैं, जो अडानी उनसे करवाना चाहते हैं। देश के सभी क्षेत्रों के उद्योगों पर अडानी का एकाधिकार है और वह आए दिन हर उद्योग पर कब्जा कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि जैसे ही अडानी पर सवाल उठाए जाते हैं ईडी, सीबीडी सक्रिय हो जाती हैं, लेकिन मोदी सरकार को समझ लेना चाहिए कि अब अडानी बच नहीं सकते। पूरे देश की और पूरे विपक्ष की निगाह अडानी पर है और सरकार का प्रयास लोगों को भटकाने का है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में अडानी नंबर एक और नरेंद्र मोदी नंबर दो की पोजीशन में हैं। मोदी की आत्मा अडानी में है, इसीलिए अडानी के लिए कृषि कानून बना दिया। एयरपोर्ट, बंदरगाह, सीमेंट कारखाने और अन्य ढांचागत व्यवस्था अडानी को सौंप दी गई है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि अडानी का एकाधिकार हो गया है और इससे नुकसान देश के युवाओं का हो रहा है। अडानी को देश की जनता का पैसा छीनकर दिया जा रहा है। उनका कहना था कि देश में जाति गणना के बिना कुछ नहीं हो सकता है। अडानी से देश के लोग बिजली खरीदते हैं, बिजली कोयला से बनती है और कोयला अडानी के हवाले है।

अडानी मोदी सरकार से लोगों पर मनमानी कर लगाकर उगाई कर रहे हैं और देश के दलितों तथा आदिवासियों का पैसा लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी देश के लोगों का ध्यान भटकाकर देश की पूंजी अडानी को दे रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान हिंदुस्तान के युवाओं का हो रहा है। ये एक तरफ आपसे झूठे भविष्य का वादा करते हैं और फिर दूसरी तरफ आपका धन दूसरे के हाथ में सौंप देते हैं। ये हिंदुस्तान की सच्चाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...