मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत, ये प्रतीक हैं हमारे भाईचारे का – कुलदीप सिंह पठानियां

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष माननीय कुलदीप सिंह पठानियां ने जय बाबा लखदाता छिंज मेला कमेटी चलामा द्वारा आयोजित छिंज मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। छिंज मेला कमेटी चलामा द्वारा माननीय कुलदीप सिंह पठानियां को शाल व टोपी पहना सम्मानित किया गया ।

माननीय कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा की हिमाचल प्रदेश समृद्ध स्थानीय विरासत का खजाना है जो यहां की परंपराओं, कला व संस्कृति को दर्शाता है। उन्होंने कहा की मेले मनोरंजन के साथ-साथ हमारी संस्कृति और परंपराओं को संजोय रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। मेले आपसी भाईचारे और प्रेम के प्रतीक हैं और पूरे प्रदेश में उत्सवों और त्योहारों के अवसर पर मेलों का आयोजन होता है।

माननीय कुलदीप सिंह पठानियां ने जय बाबा लखदाता छिंज मेला कमेटी चलामा को अपनी ओर से 45000 रुपए देने की घोषणा की व सफल आयोजन की बधाई दी ।

मेला देर रात तक चलता रहा पहला विजेता रहा गोपी लुधियाना ने होशियारपुर के छोटा सूदाम को हराया। दूसरी माली पप्पी नूरपुर ने अरुण हिमाचल प्रदेश को हराया, तीसरी माली चमन चुवाड़ी ने रवि समलेट को हराया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...