मेडिकल कैंप का किया गया आयोजन।

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष

जिला बिलासपुर की ग्राम पंचायत घवांडल के गांव डडोह में सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा चलाई गई सांसद मोबाइल सेवा के माध्यम से मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप की अध्यक्षता स्थानीय पंचायत के प्रधान संदीप कुमार ने की।

जिसमें डडोह बड़ारण के बुजुर्गों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। जिसमें लगभग 50 लोगों के लैब टेस्ट भी किए गए।सांसद स्वास्थ्य मोबाइल सेवा के प्रभारी ने लोगों से अपील की कि अपने स्वास्थ्य की जांच समय-समय पर करवाते रहें तथा करोना महामारी से निपटने के लिए मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकले तथा सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें तथा कोविड-19 की वैक्सीन अभियान में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।

इस मौके पर स्थानीय लोगों प्रदीप चंदेल गुरबचन सिंह पवन कुमार सत्या देवी पुष्पा देवी सरिता चंदेल ने मेडिकल कैंप में चेकअप कराया और मेडिकल कैंप के लिए सहयोग किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भेखली-ब्यासर सड़क पर HRTC बस हादसा, 46 घायल; चालक समेत 13 अस्पताल में भर्ती

भेखली-ब्यासर सड़क पर HRTC बस हादसे में 46 लोग...