मेडिकल कालेज में हफ्ते में दो दिन होंगे सीटी स्कैन

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

जिले की 5.75 लाख आबादी को अब मेडिकल कालेज चंबा में सप्ताह में दो दिन सीटी स्कैन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए प्रबंधन जल्द दो दिन निर्धारित करने वाला है। मेडिकल कालेज की सभी ओपीडी से रोजाना सीटी स्कैन करवाने वाले मरीजों का आंकड़ा इकट्ठा किया जाएगा। बाद में इन मरीजों को सप्ताह में दो दिन सीटी स्कैन करवाने के लिए बुलाया जाएगा।

20 करोड़ की लागत से मेडिकल कालेज में सीटी स्कैन और एमआरआइ मशीनें स्थापित की गई हैं लेकिन इन्हें चलाने के लिए अभी तक सरकार ने अतिरिक्त स्टाफ नियुक्त नहीं किया है। जबकि डाक्टर मरीजों के बेहतर इलाज के लिए कई बार सीटी स्कैन टेस्ट करवाने के लिए लिखते हैं। ऐसे में मरीजों को टांडा मेडिकल कालेज या निजी प्रयोगशाला जाना पड़ता था लेकिन अब मरीजों को मेडिकल कालेज में ही यह सुविधा मिलेगी।

आपातकालीन में मरीजों का किसी भी समय सीटी स्कैन किया जा सकेगा जबकि गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउंड सुविधा को भी प्रभावित नहीं किया जाएगा। मेडिकल कालेज में रोजाना अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए जिलेभर से महिलाएं पहुंचती हैं। अन्य अस्पतालों में यह सुविधा नहीं है।

प्रबंधन के पास दो रेडियोलाजिस्ट उपलब्ध हैं जो नियमित रूप से सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड नहीं कर सकते इसलिए सप्ताह में दो दिन सीटी स्कैन करने की व्यवस्था की जा रही है। जिले के तीसा, डलहौजी, भरमौर, सलूणी, पांगी, भटियात सहित अन्य इलाकों से मरीज सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए चंबा पहुंचते हैं। उन मरीजों को अब सप्ताह में दो दिन यह सुविधा मिलने वाली है। रेडियोलाजिस्ट की तैनाती होने पर मरीजों को नियमित रूप से सुविधा मिलेगी।

चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि नई मशीनें लगने के बाद सीटी स्कैन करवाने वाले मरीज भी बढ़ रहे हैं। मरीजों की सहूलियत के लिए सप्ताह में दो दिन सीटी स्कैन करने की व्यवस्था की जा रही है। यह व्यवस्था अगले सप्ताह से लागू कर दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...