मुख्यमंत्री सुक्खू की धर्मपत्नी पर लगाए गए विवादित नारे पर भाजपा विधायक विक्रम ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया, बोले – मुख्यमंत्री की पत्नी हमारी भी बहन

--Advertisement--

Image

जसवां प्रागपुर – आशीष कुमार

पूर्व उद्योग मंत्री एवं जसवां परागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर ने जन आक्रोश रैली में मुख्यमंत्री की पत्नी पर लगाए विवादित नारे से किनारा कर लिया है। बिक्रम ने कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी हमारी भी बहन हैं।

रैली में यदि किसी ने विवादित नारा लगाया है तो भाजपा को इसका खेद है। हम कतई ऐसे नारों के पक्ष में नहीं हैं। न ही इस तरह की कोई मंशा थी। यदि किसी के मन को ठेस पहुंची है तो उसके लिए मुझे खेद है।

उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पर मामले को तूल देने का आरोप लगाया। कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बने तो कांग्रेस प्रत्याशी उनकी पत्नी को बहन बनाने और बधाई देने उनके घर पहुंच गए। कांग्रेस प्रत्याशी बताएं कि पिछले 10 सालों में उन्होंने बहन के कितनी बार दर्शन किए।

उन्होंने रक्कड़ में कांग्रेस के जुलूस पर कहा कि बीते 5 वर्षों में भाजपा के कार्यकाल के दौरान कांग्रेसी निवर्तमान मुख्यमंत्री के पुतले जलाने के साथ मंत्रियों के खिलाफ भी असंसदीय भाषा का प्रयोग करते रहे। अभी सरकार को बने 15 दिन ही हुए हैं और प्रदेश की जनता सरकार के फैसलों के खिलाफ सड़कों पर उतर आई है।

बिक्रम ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा क्षेत्र जसवां परागपुर में एसडीएम दफ्तरों के बंद होने पर दो रैलियां निकाली थीं। लोगों में इस बात को लेकर बेहद आक्रोश था कि पूर्व सरकार ने तमाम औपचारिकताएं पूरी करवाने के बाद इतना अच्छा काम किया, लेकिन कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते एक साथ दो एसडीएम ऑफिस बंद कर दिए। कहा कि विपक्ष सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ाई लड़ने को तैयार है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...