मुख्यमंत्री ने 90 वर्षीय समाजसेवी हरि सिंह राणा की पुस्तक का किया विमोचन

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल दिवस के राज्य स्तरीय समारोह के अपने पांगी प्रवास के दौरान 90 वर्षीय समाजसेवी हरि सिंह राणा से भेंट की।

इस अवसर पर राणा ने उनके द्वारा लिखित पुस्तक ‘मेरे अच्छे दिन’ विमोचन के लिए मुख्यमंत्री को भेंट की। पांगी क्षेत्र की पारंपरिक सफेद टोपी पहने हरि सिंह राणा का मुख्यमंत्री ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें अपने साथ बिठाया।

उन्होंने राणा के साथ आत्मीयता के साथ बातचीत की। मुख्यमंत्री ने पुस्तक का विमोचन किया और समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण के लिए श्री राणा को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर हरि सिंह राणा ने पांगी क्षेत्र की प्रमुख विकासात्मक मांगों को रेखांकित करते हुए एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपा।

मुख्यमंत्री ने उन्हें उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और दुर्गम जनजातीय क्षेत्रों की प्रगति के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

मुख्यमंत्री के साथ भावनात्मक संवाद के दौरान किलाड़ ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान (1979-1984) राणा ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ अपनी मुलाकातों को याद किया।

जिसमें उनकी दिल्ली की यात्रा और 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री की पांगी की अविस्मरणीय यात्रा शामिल है। राणा ने समावेशी और चहुंमुखी विकास की दिशा में सरकार के प्रयासों की सराहना की।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, एपीएमसी चंबा के अध्यक्ष ललित ठाकुर भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...