मुख्‍यमंत्री ने रक्‍कड़ में SDM व BDO कार्यालय सहित की ये बड़ी घोषणाएं

--Advertisement--

Image

परागपुर – आशीष कुमार

मुख्यमंत्री ने रक्कड़ व कोटला बेहड़ में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की है।

इसके अलावा डाडासीबा में बीडीओ आफिस खोलने की भी घोषणा की।

परागपुर में मॉडर्न पीएचसी खोलने की घोषणा की है, यह 24 घंटे काम करेगी।

सिविल अस्पताल गरली के पदों को भरा जाएगा।

साइंस व कामर्स कक्षाएं बतरा व ऊना स्कूल में यह कक्षाएं शुरू की जाएंगी।

डिस्पेंसरी कलोआ को अपग्रेड कर देंगे।

पौंग से सिंचाई सुविधा जसवां परागपुर 38 करोड़ 56 लाख व ब्यास से 118 करोड़ की सिंचाई योजना को स्वीकृति के लिए भेज रहे हैं।

रक्कड़ में पुलिस स्टाफ दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री जसवां परागपुर विधासनभा में आज 17 उद्घाटन 22 शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इन परियोजनाों पर 190 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।

कोविड-19 महामारी के बाद इतनी ज्यादा संख्या में लोग एक साथ बैठे हैं, इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। लोगों ने 100 प्रतिशत वैक्सीन लगाई है। दो-दो डोज लग चुकी हैं। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

साठ वर्ष की आयु के बुजुर्गों के लिए पेंशन की सौगात दी। हिमकेयर योजना से आज गरीब आदमी लाभांवित हो रहा है। मुख्यमंत्री सराहा योजना के तहत तीन हजार से अधिक परिवारों के खातों में तीन हजार रुपये हर माह डाल रहे हैं। लाचार व बेवश लोगों का उपचार कर रहे हैं उनकी समस्या का समाधान किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...