मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर कल कांगड़ा प्रवास पर, धर्मशाला और शाहपुर में होंगे ये कार्यक्रम

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जसबाल 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कल सोमवार को कांगड़ा जिला के एक दिवसीय दौरे पर होंगे। धर्मशाला व शाहपुर में प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

पहले शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता से रूबरू होंगे व बाद दोपहर प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष के उपलक्ष्‍य में दाड़ी मैदान में लाभार्थी रैली में शिरकत करेंगे।

धर्मशाला व शाहपुर में होने वाले कार्यक्रमों में पार्टी की ओर से ज्यादा से ज्यादा भीड़ एकत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

चुनावी वर्ष होने के चलते नेता अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं। ऐसे में धर्मशाला एक सप्ताह से मंडल के सभी मोर्चे लोगों को व कार्यकर्ताओं को फोन करके सूचित कर रहे हैं।

धर्मशाला के दाड़ी मैदान में होने वाले कार्यक्रम के लिए जनता व कार्यकर्ताओं को 12 बजे आमंत्रित किया गया है। मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में कल आ रहे हैं।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी मोर्चे जुटे हैं। मुख्यमंत्री कुछ सौगातें भी दे सकते हैं।

यह बोले विधायक विशाल नैहरिया

विधायक विशाल नैहरिया ने बताया मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूरे प्रदेश में विकास को गति दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कल धर्मशाला में आ रहे हैं।

हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष के उपलक्ष में होने वाले कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...