मुख्यमंत्री को अंकित मर्डर में आरोपियों के खिलाफ कडी कार्यवाही करने की मांग की तथा ज्ञापन सौंपा

--Advertisement--

Image

झंडूता – सुभाष चंदेल

माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार के झंडुता दौरे के दौरान सभास्थल झंडुता से वापसी पर घुमारवीं के लिए जाते समय लोक निर्माण विभाग झंडुत्ता के विश्राम गृह के बाहर सड़क में अंकित कुमार सपुत्र रमेश चंद निवासी समोह तहसील झंडुता मर्डर केश में मृतक अंकित के परिजन जिनमें लगभग 10 लोग मुख्यमंत्री से मिले तथा अंकित मर्डर केश में आरोपियों के खिलाफ कडी से कडी कार्यवाही करने की मांग की तथा ज्ञापन सौंपा।

मुख्यमंत्री महोदय ने मृतक अंकित कुमार के परिजनों की बात को ध्यानपूर्वक सुना तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि इस जघन्य अपराध करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए ताकि समाज में किसी अन्य लोगों से ऐसा अन्याय ना हो ।

इनके साथ लबाना कल्याण सभा जाहू के प्रधान हेमराज नायक निवासी कोट घुमारवीं ने भी मुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन दिया। जिसमें कहा कि 14 जुलाई की रात को अंकित कुमार का मर्डर हुआ था तथा उसके शरीर को दो टुकड़े करके बोरियों में भरकर घर से 300 मीटर दूरी पर दो जगह फैंक दिया था।

अंकित कुमार के माता पिता को इंसाफ मिलना चाहिए क्योंकि इनका एक ही बेटा था, इनका तो सहारा ही उजड़ गया है। ऐसा घोर अपराध समाज सरकार,विभाग और कानून को चैलेंज है। इन अपराधियों को ज्यादा से ज्यादा सजा यानी फांसी की सजा होने चाहिये।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...