मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के बेटे पर जानलेवा हमले का प्रयास, कूदकर बचाई जान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के बेटे पर जानलेवा हमला करने के प्रयास का मामला सामने आया है। मामला मशोबरा के समीप तारापुर क्षेत्र का है, जब आर्यन चौहान होटल से आ रहे थे। इस दौरान गाड़ी में सवार तीन से चार अज्ञात युवकों ने उन पर हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान आर्यन ने कूदकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के मुताबिक मामला शुक्रवार दोपहर के समय का है जब आर्यन चौहान तारापुर में होटल से मशोबरा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान होटल से करीब 200 मीटर दूरी पर दूसरी तरफ से एक गाड़ी आई। यह गाड़ी गलत दिखा से आ रही थी। इसको देखते हुए उन्होंने गाड़ी बैक की तो वह पहाड़ी में टकरा गई।

आरोप है कि इसी दौरान गाड़ी से  नकाबपोश शख्स उतरा, जिसके हाथ में पिस्टल थी। इसी दौरान दूसरा शख्स लोहे की रॉड लेकर निकला और दूसरे से कहने लगा कि गोली मार। ऐसा सुनकर आर्यन ने फौरन गाड़ी से बाहर निकलकर नीचे की ओर छलांग मार दी। इस वजह से उनकी टांग में भी चोटें आई हैं। हालांकि, संदिग्ध युवकों ने उनका पीछा नहीं किया और वहां से गाड़ी लेकर भाग गए।

उन्होंने मामले की सूचना अपने परिवार के सदस्यों को दी। इसके बाद ढली पुलिस को इस संबंध में सूचित किया गया। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। इस दौरान गाड़ी को मशोबरा से बरामद कर लिया गया है। पुलिस अब गाड़ी में बैठे तीन से चार लोगों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज के साथ ही तकनीकी जांच के आधार पर भी पकड़ने की कोशिश कर रही है।

आर्यन को इसके बाद आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। आर्यन चौहान युवा कांग्रेस के महासचिव भी हैं। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार एवं आर्यन के पिता नरेश चौहान ने कहा कि इस बारे में पुलिस को सूचना दे दी गई है। इस घटना के पीछे की वजह का पता पुलिस की जांच और आरोपियों को पकड़ने के बाद ही चलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर धर्मशाला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

धर्मशाला (कांगड़ा), हिमाचल प्रदेश - हिमखबर डेस्क अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक...

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...