
पठानकोट- भुपिंद्र सिंह राजू
पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के जिला पठानकोट दौरे को लेकर पठानकोट के हल्का भोआ में विधायक जोगिंदर पाल ने सरपंचों, जिला परिषद मेंबरों व सीमति मेम्बरों के साथ एक मीटिंग की।
बता दें कि इससे पहले पठानकोट के डिप्टी कमिश्नर ने भी मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर एक मीटिंग की जिसमे जिला प्रशासन के सभी अधिकारी भी माजूद रहे।
आप को बता दें कि तीन दिसंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी भोआ हल्के में विधायक जोगिंदर पाल के कहने पर दोरा कर रहे हैं।
जिसमे आनुमान लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री पंजाब भोआ हल्के के लिए शायद कई बड़े प्रोजेक्टो के लिए ऐलान करेंगे। इसी सबंध में विधायक जोगिंदर पाल ने मीटिंग कर लोगों को भारी संख्या में मुख्यमंत्री के प्रोग्राम में पहुंचने के लिए अपील की है।
उधर लोगों में भी मुख्यमंत्री के इस दौरे लेकर काफ़ी उत्साह पाया जा रहा है। कांग्रेसी नेता सरबजीत सिंह साबा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पंजाब को एक ऐसा मुख्यमंत्री मिला है, जो कुछ ही दिनों में लोगों का मसीहा बन गया है व पंजाब की जनता के दिलो की धड़कन बन गया है।
इसलिए यहां 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में व अपने हल्के के हरमन प्यारे विधायक जोगिंदर पाल को जिताएगे। वहीं मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को भी फिर पंजाब का मुख्यमंत्री बनाएगे।
