मिस्र के चर्च में आग के बाद भगदड़; 41 की मौत, प्रार्थना करने के लिए जुटे थे 5,000 लोग

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

मिस्र के गीजा में एक चर्च में लगी आग के बाद हुई भगदड़ के चलते 41 लोगों की मौत हो गई है। चर्च में प्रार्थना करने के लिए 5,000 लोग जुटे थे। घटना मिस्र की राजधानी काहिरा के गीजा की है।

जानकारी के मुताबिक बच्चों, चर्च के पादरियों और नागरिकों की मौत हो गई है। घटना में घायलों की संख्या का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। आग लगने से चर्च को बड़ा नुकसान हुआ है। हालांकि अभी चर्च में आग लगने के वजहों की सटीक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है घटना के पीछे शॉर्ट सर्किट वजह हो सकती है।

चर्च की इमारत पुरानी होने के कारण आग काफी तेजी से फैल गई। आग लगने पर चर्च के लोग भागने लगे और इससे भगदड़ मच गई। नतीजतन, कई लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...