माजरा में सांप्रदायिक हिंसा फैलाने के आरोप में दो हिरासत में

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

सिरमौर के माजरा में बीते मंगलवार रात हुई सांप्रदायिक हिंसा फैलाने की घटना में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

बता दें कि माजरा क्षेत्र में ज्ञानवापी मामले पर अभद्र टिप्पणियों को लेकर खासा बवाल पैदा हो गया था।

स्थिति इतनी नाजुक हो गई थी कि उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के अलावा जनप्रतिनिधि के तौर पर विधायक डॉ. राजीव बिंदल को भी आधी रात को मौके पर पहुंचना पड़ा।

लोगों ने सोशल मीडिया हुई इस विवादित टिप्पणी करने के मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।

वहीं डीएसपी वीर बहादुर के नेतृत्व में मामले की जांच को लेकर आठ सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। फ़िलहाल पुलिस आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस की गाड़ी पर पथराव और सांप्रदायिक तनाव फैलाने के आरोप में वर्तमान पंचायत प्रधान का पति और एक पंचायत प्रधान को अपनी गिरफ्त में लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...