घर में छिपा रखे 24 घरेलू व 5 व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

बद्दी के हाउसिंग बोर्ड फेस-1 में अवैध रूप से घर में रखे गैस सिलेंडर के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है।

खाद्य आपूर्ति विभाग नालागढ़ की टीम ने मौके से 29 सिलेंडर भी बरामद किए है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक खाद्य आपूर्ति विभाग नालागढ़ की टीम ने बद्दी हाउसिंग बोर्ड फेस-1 स्थित एक घर में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान अनिल कुमार पुत्र सज्जन कुमार हाउसिंग बोर्ड (बद्दी) के घर से 24 घरेलू व 5 व्यावसायिक सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

इसके अलावा विभाग ने मौके से भार तोलने की मशीन व इलेक्ट्रिक गैस ट्रांसफर मशीन भी बरामद की।

संबंधित व्यक्ति से जब दस्तावेज व परमिट मांगा तो सिलेंडर के भंडारण के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका।

जिसके बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता वआवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत बद्दी थाना में मामला दर्ज किया गया।

उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...