मां-बेटी के फोटो वायरल करने पर एफआईआर

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

स्वारघाट थाना के अंतर्गत एक महिला और उसकी बेटी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने को लेकर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीडि़त महिला की शिकायत पर हरियाणा के एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को सौंपी शिकायत में कहा है कि वह एक ढाबा चलाती है। करीब तीन साल एक व्यक्ति के साथ फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई, जिसके चलते मोबाइल नंबर भी एक दूसरे को शेयर किए।

इस दौरान उसे कुछ पैसों की जरूरत पड़ी, तो इस व्यक्ति ने उसे तीन हजार रुपए गुगल-पे कर दिए। वहीं, इसमें से 1500 रुपए उसे वापस कर दिए, लेकिन इस दौरान यह व्यक्ति उसे अचानक ही परेशान करने लग गया।

उसकी फोटो को अलग-अलग फेसबुक, इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अपलोड करने लगा। व्यक्ति ने उसका मोबाइल नंबर अज्ञात लोगों को दे दिया और उसे कॉल कर परेशान कर रहे हैं।

इस व्यक्ति ने उसके नाम की फेक आईडी भी बनाई हुई हैं। वहीं, मेरी और मेरी बेटी के फोटो अपलोड कर रहा है।

डीएसपी हैडक्वार्टर मदन धीमान के बोल 

डीएसपी हैडक्वार्टर मदन धीमान ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...