मां ड्यूटी से घर लौटी तो नाबालिग बेटी को इस हालत में देख पैरों तले खिसक गई जमीन

--Advertisement--

मां ड्यूटी से घर लौटी तो नाबालिग बेटी को इस हालत में देख पैरों तले खिसक गई जमीन

चम्बा – भूषण गुरूंग 

चम्बा जिले की द्रड्डा पंचायत में एक नाबालिग लड़की ने फंदा लगाकर जान दे दी। लड़की द्वारा ऐसा कदम उठाने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट रोजनामचे में डालकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार द्रड्डा पंचायत के परिहार गांव की 17 वर्षीय लड़की अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान उसने कमरे में पंखे की कुंडी के साथ दुपट्टे से फंदा लगा लिया।

उसकी माता ड्यूटी से जब घर लौटी ताे बेटी को फंदे पर लटका देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मां के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

उन्होंने नाबालिग लड़की को फंदे से उतार कर सीएचसी बाथरी पहुंचाया। सीएचसी बाथरी में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया तथा इसकी सूचना पुलिस को दी।

एसपी अभिषेक यादव के बोल 

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा परिजनों के बयान दर्ज किए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जल शक्ति विभाग में 30 पदों पर भर्ती, 15 जुलाई तक करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग जल शक्ति विभाग, चम्बा मंडल में...

वन विकास निगम के कर्मियों को 3% DA, 21 हजार वेतन लेने वालों को बोनस

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य वन...

ज्वाली डबल डेथ केस: CWC ने लिया संज्ञान, पुलिस से मांगी स्टेट्स रिपोर्ट

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा के थाना जवाली के तहत आने...