मांगे पूरी नहीं हुई तो विधानसभा चुनाव में सभी विधानसभा सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

--Advertisement--

Image

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

इलेक्ट्रो होम्योपैथी डाक्टर एसोसिएशन प्रदेश व केंद्र सरकार से पिछले लंबे समय से इलेक्ट्रो होम्योपैथी के नियमतिकरण की मांग उठा रही है। बावजूद इसके प्रदेश में किसी भी पार्टी की सरकार रही हो, इस वर्ग को सिर्फ आश्वासन ही मिलें हैं। अब एसोसिएशन ने आंदोलन का रास्ता चुन लिया है। जिसके चलते अब 14 अप्रैल तक एसोसिएशन की मांग पर कोई ठोस व उचित कदम नहीं उठाया जाता है तो एसोसिएशन द्वारा राजनीतिक पार्टी बनाकर चुनावी वर्ष में सरकार के समक्ष चुनौती पेश की जाएगी।

धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान हिमाचल इलेक्ट्रो होम्पयोपैथी एसोसिएशन के चैयरमैन डा. संजीव शर्मा ने कहा कि वर्ष 1988 से लेकर अभी तक इस चिकित्सा पद्धति के नियमतिकरण को लेकर मांग उठाई जा रही है। इस चिकित्सा पद्धति के रजिस्ट्रेशन को लेकर सरकारों ने केवल उन्हें आश्वासन ही दिए हैं।

वर्तमान में इस चिकित्सा पद्धति के अंतर्गत 10 हजार पंजीकृत डाक्टर हैं। यह चिकित्सक ऐसे दुर्गम क्षेत्रों में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं जहां पर सरकार कोई स्वास्थ्य सुविधा नहीं पहुंचा पाई है। उन्होंने कहा कि अब एसोसिएशन ने सरकार को 13 अप्रैल तक का समय दिया है और इस दौरान उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता है तो आगामी विधानसभा चुनाव में सभी विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार को उतारा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...