महिला-पुरुष सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजरों के साक्षात्कार 24 को

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

ईवान सिक्योरिटी फंक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड शिमला सिक्योरिटी गार्ड्स और सुपरवाइजरों के 85 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को उपरोजगार कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार लेगी।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए दसवीं, बारहवीं या स्नातक पास महिला एवं पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे तथा इनकी आयु 20 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पुरुष अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 7 इंच तथा वजन 60 किलोग्राम हो।

जबकि, महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 4 इंच तथा वजन 48 किलोग्राम होना चाहिए। कंपनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 12 हजार से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा तथा उन्हें मौके पर ही ऑफर लैटर दिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी के बोल

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत युवक-युवतियां हिमाचल निवासी प्रमाण पत्र और अपने अन्य सभी दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 94182-17918, 82218-62918 या जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...